Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 61 शिकायतें हरदोई, 7 अगस्त। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 7, 2026

MORE NEWS

इमली रोड पर फिर लौटेगी हरियाली, डीएम की पहल पर लगाए गए 102 इमली के पौधे

हरदोई, 7 अगस्त। शहर की पहचान रहे इमली रोड को उसकी पुरानी पहचान लौटाने की दिशा में जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल रंग लाई है। उनके निर्देश पर रेलवेगंज से साण्डी चुंगी तक के मार्ग पर 102 इमली के पौधों का रोपण कराया गया है। वर्षों पहले इस मार्ग पर बड़ी संख्या में इमली के पेड़ होने के कारण इसे "इमली रोड" के नाम से जाना जाता था, लेकिन समय के साथ पेड़ सूखने, परिपक्व होकर गिरने और आंधी-तूफान के कारण समाप्त हो गए। इसके बावजूद यह मार्ग आज भी आम लोगों के बीच इमली रोड के नाम से प्रसिद्ध है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सामाजिक वानिकी वन एवं वन्यजीव प्रभाग हरदोई ने वन जमा योजना के अंतर्गत वर्षाकाल 2026 में रेलवेगंज से साण्डी चुंगी तक सड़क के दोनों ओर उपलब्ध स्थानों पर लगभग 5 से 6 फुट ऊंचाई वाले 102 स्वस्थ इमली के पौधे रोपित किए हैं।

वन विभाग ने पौधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पौधे पर आयरन गार्ड लगाए हैं। इसके साथ ही पौधों की नियमित सिंचाई, देखरेख और सुरक्षा के लिए श्रमिक भी तैनात किए गए हैं, ताकि पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों से भी इन पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यदि सभी नागरिक इन पौधों को अपने लगाए पौधों की तरह सुरक्षित रखने में सहयोग करेंगे, तो आने वाले वर्षों में इमली रोड अपनी ऐतिहासिक पहचान और हरियाली फिर से हासिल कर सकेगी।

इमली रोड पर फिर लौटेगी हरियाली, डीएम की पहल पर लगाए गए 102 इमली के पौधे हरदोई, 7 अगस्त। शहर की पहचान रहे इमली रोड को उसकी पुरानी पहचान लौटाने की दिशा में जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल रंग लाई है। उनके निर्देश पर रेलवेगंज से साण्डी चुंगी तक के मार्ग पर 102 इमली के पौधों का रोपण कराया गया है। वर्षों पहले इस मार्ग पर बड़ी संख्या में इमली के पेड़ होने के कारण इसे "इमली रोड" के नाम से जाना जाता था, लेकिन समय के साथ पेड़ सूखने, परिपक्व होकर गिरने और आंधी-तूफान के कारण समाप्त हो गए। इसके बावजूद यह मार्ग आज भी आम लोगों के बीच इमली रोड के नाम से प्रसिद्ध है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सामाजिक वानिकी वन एवं वन्यजीव प्रभाग हरदोई ने वन जमा योजना के अंतर्गत वर्षाकाल 2026 में रेलवेगंज से साण्डी चुंगी तक सड़क के दोनों ओर उपलब्ध स्थानों पर लगभग 5 से 6 फुट ऊंचाई वाले 102 स्वस्थ इमली के पौधे रोपित किए हैं। वन विभाग ने पौधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पौधे पर आयरन गार्ड लगाए हैं। इसके साथ ही पौधों की नियमित सिंचाई, देखरेख और सुरक्षा के लिए श्रमिक भी तैनात किए गए हैं, ताकि पौधों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से भी इन पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यदि सभी नागरिक इन पौधों को अपने लगाए पौधों की तरह सुरक्षित रखने में सहयोग करेंगे, तो आने वाले वर्षों में इमली रोड अपनी ऐतिहासिक पहचान और हरियाली फिर से हासिल कर सकेगी।

Bilgram, Hardoi | Aug 7, 2026

लालपालपुर के लोहिया पार्क में निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर सीडीओ सख्त, कई अधिकारियों का वेतन रोका

हरदोई, 7 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शुक्रवार को विकास खंड सुरसा के ग्राम लालपालपुर स्थित निर्माणाधीन लोहिया पार्क, हाईटेक नर्सरी थमरावा और टड़ियावां स्थित टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीडीओ ने लगभग 1.49 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोहिया पार्क का निरीक्षण किया। यहां स्वीकृत 625 मीटर बाउंड्रीवाल के सापेक्ष केवल 170 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण मिला, जबकि अन्य स्वीकृत कार्य भी शुरू नहीं किए गए थे। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अभियंताओं और जिला उद्यान अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद हाईटेक नर्सरी थमरावा के निरीक्षण में सीड सोइंग मशीन तथा दोनों चैंबरों के चलित स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र खराब मिले। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष नर्सरी का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा था, जबकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने नर्सरी प्रभारी अजय कुमार वर्मा, माली अमित कुमार और गया प्रसाद का अगस्त 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को 15 दिन के भीतर नर्सरी का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

टड़ियावां स्थित टीएचआर प्लांट के आकस्मिक निरीक्षण में प्लांट संचालित मिला, लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। सीडीओ ने मौके पर तैयार हो रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सैंपल लेने के निर्देश दिए, जिसके अनुपालन में सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने पोषाहार के नमूने एकत्र किए।

निरीक्षण के दौरान जून 2026 में प्राप्त सामग्री का स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेख मांगे जाने पर नोडल बीएमएम अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सीडीओ ने अभिलेखों का मिलान होने तक नोडल बीएमएम और सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) का वेतन रोकने तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश उपायुक्त स्वतः रोजगार को दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता इं. अजय पाल सिंह, अवर अभियंता आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, खंड विकास अधिकारी हरियावां सत्यदेव यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लालपालपुर के लोहिया पार्क में निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर सीडीओ सख्त, कई अधिकारियों का वेतन रोका हरदोई, 7 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शुक्रवार को विकास खंड सुरसा के ग्राम लालपालपुर स्थित निर्माणाधीन लोहिया पार्क, हाईटेक नर्सरी थमरावा और टड़ियावां स्थित टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने लगभग 1.49 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोहिया पार्क का निरीक्षण किया। यहां स्वीकृत 625 मीटर बाउंड्रीवाल के सापेक्ष केवल 170 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण मिला, जबकि अन्य स्वीकृत कार्य भी शुरू नहीं किए गए थे। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अभियंताओं और जिला उद्यान अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद हाईटेक नर्सरी थमरावा के निरीक्षण में सीड सोइंग मशीन तथा दोनों चैंबरों के चलित स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र खराब मिले। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष नर्सरी का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा था, जबकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने नर्सरी प्रभारी अजय कुमार वर्मा, माली अमित कुमार और गया प्रसाद का अगस्त 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को 15 दिन के भीतर नर्सरी का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टड़ियावां स्थित टीएचआर प्लांट के आकस्मिक निरीक्षण में प्लांट संचालित मिला, लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। सीडीओ ने मौके पर तैयार हो रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को सैंपल लेने के निर्देश दिए, जिसके अनुपालन में सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने पोषाहार के नमूने एकत्र किए। निरीक्षण के दौरान जून 2026 में प्राप्त सामग्री का स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेख मांगे जाने पर नोडल बीएमएम अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सीडीओ ने अभिलेखों का मिलान होने तक नोडल बीएमएम और सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) का वेतन रोकने तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश उपायुक्त स्वतः रोजगार को दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता इं. अजय पाल सिंह, अवर अभियंता आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, खंड विकास अधिकारी हरियावां सत्यदेव यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 7, 2026

15 अगस्त पर रुइयागढ़ी में होगा विशेष वृक्षारोपण, डीएम ने पौधों के संरक्षण पर दिया जोर

हरदोई, 7 अगस्त। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण तथा गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा नियमित सिंचाई एवं देखभाल सुनिश्चित कर पौधों की जीवितता बढ़ाई जाए।

नैना झील के विकास प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रुइयागढ़ी में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा ग्रामों में सीवेज प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कछुआ तालाब की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में हरदोई खंड शारदा नहर के अंतर्गत बिजगवा ड्रेन के पुनर्स्थापन कार्य का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रस्तुतीकरण में कार्य की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनर्स्थापित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र विकसित किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, प्रभागीय निदेशक जे.बी. शैडें, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

15 अगस्त पर रुइयागढ़ी में होगा विशेष वृक्षारोपण, डीएम ने पौधों के संरक्षण पर दिया जोर हरदोई, 7 अगस्त। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण तथा गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा नियमित सिंचाई एवं देखभाल सुनिश्चित कर पौधों की जीवितता बढ़ाई जाए। नैना झील के विकास प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रुइयागढ़ी में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा ग्रामों में सीवेज प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कछुआ तालाब की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में हरदोई खंड शारदा नहर के अंतर्गत बिजगवा ड्रेन के पुनर्स्थापन कार्य का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। प्रस्तुतीकरण में कार्य की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनर्स्थापित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र विकसित किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, प्रभागीय निदेशक जे.बी. शैडें, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 7, 2026

जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की, किसानों को अधिक लाभ दिलाने के दिए निर्देश

हरदोई, 04 अगस्त। स्वामी विवेकानन्द सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने खेत तालाब योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने मार्जिनल बांध एवं पेरिफेरल बांध से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की और इन बांधों पर वृक्षारोपण कराने तथा उसके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समतलीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास खंडों में अभी तक समतलीकरण अथवा अन्य भूमि एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य नहीं हुए हैं, वहां चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कर समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएं।

उन्होंने विभाग द्वारा कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत और समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इन्द्रसेन नाथ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डॉ. निधि राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की, किसानों को अधिक लाभ दिलाने के दिए निर्देश हरदोई, 04 अगस्त। स्वामी विवेकानन्द सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खेत तालाब योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने मार्जिनल बांध एवं पेरिफेरल बांध से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की और इन बांधों पर वृक्षारोपण कराने तथा उसके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में समतलीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास खंडों में अभी तक समतलीकरण अथवा अन्य भूमि एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य नहीं हुए हैं, वहां चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कर समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएं। उन्होंने विभाग द्वारा कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत और समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इन्द्रसेन नाथ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डॉ. निधि राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 4, 2026

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 61 शिकायतें हरदोई, 7 अगस्त। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - Bilgram News