NET क्वालिफाइड अजीत कैन्तुरा की सिनेमा में नई उड़ान, ‘एकुली पराण’ से बड़े पर्दे पर करेंगे डेब्यू
उत्तराखंड की मिट्टी से निकली प्रतिभाएं अब अपनी पहचान बड़े मंचों पर बना रही हैं। इसी कड़ी में युवा प्रतिभा अजीत कैन्तुरा अब शिक्षा के क्षेत्र से सिनेमा की दुनिया की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
NET क्वालिफाइड अजीत कैन्तुरा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने भीतर के कलाकार और कहानीकार को प्राथमिकता देते हुए फिल्म निर्माण को अपना जुनून बनाया। उनकी यह नई शुरुआत उनकी पहली गढ़वाली फीचर फिल्म ‘एकुली पराण’ के साथ होने जा रही है।
‘एकुली पराण’ के जरिए अजीत कैन्तुरा बतौर स्क्रीनराइटर और निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। वीर हिमालयन फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म उत्तराखंड की मिट्टी, संस्कृति, रिश्तों, भावनाओं और बदलते सामाजिक परिवेश पर आधारित सोशल फैमिली ड्रामा है।
अजीत का सफर सिर्फ सिनेमा में कदम रखने की कहानी नहीं, बल्कि अपने सपने को पहचानने और उसे पूरा करने के साहस की कहानी है। NET जैसी महत्वपूर्ण योग्यता हासिल करने के बाद उन्होंने अपने जुनून को चुना और पहाड़ की कहानियों को पर्दे तक पहुंचाने का सपना देखा।
‘एकुली पराण’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सपनों की पहली उड़ान है।
उनका प्रयास है कि उत्तराखंड की गढ़वाली भाषा, संस्कृति और भावनात्मक कहानियां बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचें और पहाड़ की अपनी कहानियों को बड़े पर्दे पर एक अलग पहचान मिले।
अजीत कैन्तुरा की यह पहल उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो शिक्षा और करियर के साथ अपने रचनात्मक सपनों को भी जीना चाहते हैं।
क्योंकि मंजिल वही नहीं होती जो रास्ते में मिल जाए…
कभी-कभी मंजिल वो होती है, जिसके लिए इंसान अपनी राह खुद बनाता है।