हल्द्वानी के मैदान शुद्धिकरण विवाद ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के मामले में अब उनके ही खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज हो गई है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की शिकायत पर पुलिस ने यह कानूनी कार्रवाई की है।
इधर कांग्रेस जहां इसे भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है, वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने पलटवार करते हुए साफ किया कि यह कार्रवाई एक आम नागरिक की तहरीर पर हुई है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास की जगह केवल समाज में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।
#RahulGandhi
#HaldwaniNews
#UttarakhandPolitics
#BJPvsCongress
#breakingnews #UttarakhandNews