हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने लिया कानूनी मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ FIR के बाद कांग्रेस भी पहुंची पुलिस के पास
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस ने भी देहरादून और हल्द्वानी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत शुद्धिकरण कार्यक्रम में
शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तहरीर दी है।
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने घटना को जातिगत भेदभाव और ‘छुआछूत’ से जोड़कर टिप्पणी की, जिससे अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।
वहीं, कांग्रेस ने शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं और आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद मामला अब राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर कानूनी कार्रवाई और पुलिस जांच तक पहुंच गया है।
#BreakingNews #PahadSamachar #Haldwani #RahulGandhi #FIR #Uttarakhand #Congress #BJP #PoliticalNews #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 31, 2026