चंपावत पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: बाराकोट क्षेत्र में 20 नाली अवैध भांग की फसल की गई नष्ट!
'नशा मुक्त देवभूमि - नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई की है।
थाना लोहाघाट अंतर्गत चौकी बाराकोट पुलिस टीम ने ग्राम तड़ीगांव के पास चरस तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए लगभग 20 नाली क्षेत्रफल में अवैध रूप से उगी भांग की फसल को चिन्हित कर पूरी तरह नष्ट कर दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और अपील की कि अपने खेतों, बंजर भूमि व जंगलों के आसपास उगी भांग को स्वयं नष्ट करें एवं अवैध खेती की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर (1933) की जानकारी भी साझा की गई।
आइए, मिलकर देवभूमि को नशा मुक्त बनाएं!
#UttarakhandPolice #ChampawatPolice #NashaMuktDevbhoomi #DrugFreeIndia #UttarakhandNews