नईसराय: घटस्थापना के साथ शुरू हुआ शक्ति की भक्ति का त्यौहार, सैकड़ों स्थानों पर विराजी मां भगवती
घटस्थापना के साथ ही नई सराय क्षेत्र में नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई। सुबह से ही माता रानी की प्रतिमाओं को झांकियों और पंडालों तक ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली में तो कोई लोडिंग वाहन में माता रानी की प्रतिमा लेकर पहुंचा। शाम 6 बजे झांकियों और पांडालों में विधि विधान से माता की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।