प्रतापगढ़: फसल सहित जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर महिलाओं की पिटाई की गई, शिकायत जिला अधिकारी प्रतापगढ़ से की गई
मंगलवार को साल्हीपुर कंजास गांव की कमला देवी व राजकुमारी ने जिला अधिकारी प्रतापगढ़ से ग्राम प्रधान के ऊपर फसल सहित भूमिधरी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी को जांच सौंपी है। शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि विपक्षी सरंहग, दबंग व बदमाश किस्म के व्यक्ति हैं। पीड़ितों की भूमि धरी भूमि पर धान की फसल लगाई गई है।