प्रतापगढ़: करीब 8 घंटे बाद वाराणसी-लखनऊ रेल रूट मार्ग हुआ बहाल, जेल रोड क्रॉसिंग पर पटरी से उतरी थी ट्रेन की बोगी
वाराणसी लखनऊ रेल रूट मार्ग करीब 8 घंटे के बाद मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बहाल हो गया। बता दें की सुबह जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया था और अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत करके दोपहर 2:00 बजे तक इस खाली कराया इसके बाद रेल रोड मार्ग बहाल हुआ।