प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के चकबन तोड़कर दुकानदार को जौनपुर पुलिस की मदद से उठाने वाले युवक के खिलाफ की गई शिकायत
नगर कोतवाली के चकबन तोड़ का निवासिनी रानी देवी ने सीएम पोर्टल पर के साथ एसपी को मंगलवार दोपहर 1 बजे शिकायत पत्र दिया है। आरोप लगाया की उनके पति वीरेन्द्र यादव को जौनपुर जिले के मीरगंज निवासी हिमांशु सोनी पुलिसवालों के साथ लेकर जाकर थाने में रखे है। औऱ उन्हें छोड़ने के एवज में पैसे की मांग कर रहे है। अनहोनी की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।