हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत आज हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय श्योपुर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अशोक, आंवला, चांदनी, कनेर, और करंज के पौधे लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय के डॉ खेमराज आर्य, डॉ परवीन वर्मा, श्रीमती वेदांकी खंडेलवाल, ललिता सिकरवार, डॉ पूनम गिद, नगर पालिका श्योपुर से श्री आदित्य चौहान, श्री नीरज निगम, श्री इश्तियाक कुरैशी, श्री अंकिश जैन, श्री ओम सुमन श्री महावीर सुमन, श्री रामराज प्रजापति, श्री संदीप कतरोलिया, श्री प्रदीप कतरोलिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
12 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026