सुल्तानपुर: लक्ष्मणपुर मोहल्ले में स्थित जानकी कुण्ड जलाशय का होगा जीर्णोद्धार, 90 लाख 52 हज़ार रुपए हुए स्वीकृत
लक्ष्मणपुर मोहल्ले में स्थित प्राचीन जानकी कुण्ड जलाशय के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ। आचार संहिता के पूर्व ही 90 लाख 52 हज़ार रुपये स्वीकृत किए गये हैं। वहीं पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के प्रोजेक्ट में राजस्व ग्राम में मौजूद जानकी कुण्ड जलाशय को शामिल किया गया।