सुल्तानपुर: शहर से सटे अमहट में स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पुलिस के नए रंगरूटों का दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न
शहर से सटे अमहट में स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पुलिस सेवा के नए रंगरूटों का दीक्षांत समारोह विद्यालय के अधीक्षक IPS बृजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद की मौजूदगी में सैकड़ों रंगरूटों ने परेड की।वहीं अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद ने कहा कि सुलतानपुर पीटीएस का अनुशासन पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।