सुल्तानपुर: लखनऊ की आकाशवाणी से बोलेगा सुलतानपुर का लाल,18 मार्च को लेखक डॉ॰अरुण निषाद की सुनाई देगी आकाशवाणी पर आवाज
सुलतानपुर जिले जयसिंहपुर के अर्जुनपुर निवासी डॉ॰अरुण निषाद की आवाज 18 मार्च को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर आकाशवाणी पर सुनाई देगी।जिले के युवा कवि,लेखक एवं आलोचक डॉ॰अरुण मजदूर मंडल कार्यक्रम में आकाशवाणी पर प्राच्य ग्रंथों में विज्ञान पर व्याख्यान देंगें।डॉ॰अरुण की इस सफलता से जिले के साहित्यकारों में खुशी की लहर है।अरुण ने इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।