काको: पिंजोरा ग्राम सभा हंगामा मामले में मुखिया ने दिया बयान, यूट्यूबर की हरकत पर थाने में आवेदन
Kako, Jehanabad | Sep 28, 2026 ग्राम पिंजोरा पंचायत पिंजोरा के पंचायत भवन में ग्राम सभा के दौरान हंगामा और यूट्यूबर से मारपीट को लेकर नया मोड़ सामने आया है जहां पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के ही नवादा निवासी यूट्यूबर हिम्मत यादव ग्राम सभा के दौरान अचनाक हंगामा करने लगा और लोगों को भड़काने लगा एवं भला बुरा कहते हुए पंचायत भवन में रखे रजिस्टर को भी ले भागे।