बक्सर: बक्सर में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन
Buxar, Buxar | Jan 15, 2025 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के द्वारा बक्सर स्थित नगर भवन में पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 69वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दोपहर लगभग 12:30 बजे किया गया। जो शाम 4 बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मायावती के योगदान को रेखांकित किया।