बक्सर: बक्सर में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सैनिक हेल्प डेस्क का गठन
Buxar, Buxar | Jan 15, 2025 बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) के निर्देश पर बक्सर में सैनिक हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है। बक्सर पुलिस ने सुबह 10 बजे जानकारी दी। जिसके अनुसार मकर संक्रांति के दिन को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बक्सर के नेतृत्व में सेवानिवृत एवं सेवारत सैन्य कर्मियों के समस्याओं के समाधान हेतु बक्सर जिलान्तर्गत सैनिक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।