बक्सर: विश्वामित्र कॉलोनी में पंखे से लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत की जांच के लिए SFL टीम मौके पर पहुंची
Buxar, Buxar | Jan 14, 2025 नगर के विश्वामित्र कॉलोनी में एक 21 वर्षीय युवक फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यह वाकया शहर के गोलंबर के नजदीक स्थित विश्वामित्र कॉलोनी का है. मृतक रतन सिंह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नदांव निवासी गणेश सिंह का पुत्र था. फिलहाल वह परिवार अपना घर बनाकर विश्वामित्र कॉलोनी में रहता है.