पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, प्रशासनिक गतिविधि बनी रही
त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। खासकर पुरैनी मुख्यालय, सपरदह, बघवा दियारा, भटौनी, वंशगोपाल, औराय, झंडापुर बासा, योगिराज, नयाटोला, भोला बाबू बासा आदि स्थित मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा की। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी प्रखंड क्षेत्र में गतिमान रहे।