हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ज़िले के मतदाताओं से की 13 मई को मतदान करने की अपील
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोकसभा के चुनाव के लिए 13 मई को होने वाले मतदान की अपील मतदाताओं से की है। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रहीं हैं। केंद्र को सजाया सँवारा जा रहा है साथ ही बैठने,पानी व अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रहीं हैं।