हरदोई: नेवादा सातन के एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा हमला करने का लगाया आरोप, पत्नी का टूटा हाथ
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 हरियाँवा थाना क्षेत्र के नेवादा सातन के मन्नालाल अपनी पत्नी के साथ आज एसपी ऑफिस पहुँचा और एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि कोठवा गांव निवासी हरिओम,अमित,ओमशिव व अंबुज ने पुरानी रंजिश में उनकी पत्नी व उन पर हमला कर दिया।जिसमें उनकी पत्नी मुन्नीदेवी का हाथ टूट गया।और अब दबंग कार्यवाई न करने का दवाब बना रहे।पीड़ित ने एसपी से पूरे मामलें में कार्यवाई की मांग की है।