हरदोई: फर्दापुर के शिव मंदिर के पास से 20 लीटर मिलावटी शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार, नकली ढक्कन रैपर बरामद
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 हरदोई की शहर कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 3 लोगों को मिलावटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।इनके पास से टीम को नकली रैपर व ढक्कन भी मिले है।यह लोग ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर मिलावटी शराब बेचने का काम करते थे।पकड़े गए लोगों में 1 अन्तरजनपदीय है।पुलिस ने सभी के विरुद्ध लिखापढ़ी कर जेल भेजा है।