हरदोई: कसरांवा गांव में संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत, चाचा ने जताई हत्या की आशंका
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के कसरांवा निवासी रामजीवन की पत्नी रूपा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के चाचा दशरथ ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।उनका आरोप है कि उनकी भतीजी की हत्या कर शव को दीवार के नीचे डाल दिया और बताया कि दीवार गिरने से उसकी मौत हुई है ऐसा बताया गया।