हरदोई: कोट गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक ने अपने पुत्र पर लगाया मारपीट करने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के कोट गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक घुरईलाल ने अपने पुत्र राजीव पर मारपीट का आरोप लगाया है।पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा पैसों की मांग करता है और न देने पर मारपीट करता है।उन्होंने एसपी को एक शिकायती पत्र देकर हरियाँवा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाई न किये जाने के आरोप लगाकर कार्यवाई किए जाने की मांग की है।