हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में डीएम ने सफाई कर्मियों के साथ किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Hardoi, Hardoi | May 9, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने रसखान प्रेक्षागृह में जनपद के सफाई कर्मचारियों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।डीएम ने कहा कि मतदाता जागरूकता में सफाई कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है। कुण्डी खटकाओ टीम मतदाताओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। मतदान अधिकारी के रूप में सफाई कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।