हाथरस: जिलाधिकारी ने 14 सितंबर को भारी बारिश की आशंका जताते हुए इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों का अवकाश किया घोषित
हाथरस में लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा भारी बारिश की आशंका जताते हुए 14 सितंबर को इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। विद्यालयों द्वारा यथासंभव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। शिक्षकगण विद्यालय में रहकर अन्य विभागीय शासकीय कार्यों को संपादन करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद में भारी बारिश की आशंका जताई है।