हाथरस: एमजी पॉलिटेक्निक के हॉस्टल के पीछे सरकारी आवास में एक व्यक्ति को लगा करंट, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड एमजी पॉलिटेक्निक के हॉस्टल के पीछे सरकारी आवास में तार इकट्ठा करते समय एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की सूचना मिलती ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई ।