हाथरस: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित बिस्कुट की दुकान में चोरों ने छत काटकर की हजारों रुपए के सामान की चोरी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित राजा बिस्कुट की दुकान को चोरों ने निशाना बना दिया! आज दिन शुक्रवार को दुकान की छत काटकर बेखौफ चोरों ने हजारों का सामान एवं नगदी लेकर मौके से फरार हो गए! दुकान मालिक ने जब अपनी दुकान खोली तो नजारा देखकर बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदारों की भीड़ लग गई ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की है!