हाथरस: गांव सुरतपुर में खेत में पानी के गड्ढे में डूबा युवक, परिजन लेकर आए जिला अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हाथरस जंक्शन क्षेत्र गांव सूरजपुर में खेत में पानी के गड्ढे में एक युवक डूब गया। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। युवक पानी के गड्ढे से भैंस निकालने के लिए गया था तभी भैंस तो निकल आई लेकिन युवक गड्ढे में ही डूब गया ।