हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर लड़ाई झगड़ा कर उत्पाद मचाने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्याण कॉलोनी में अपने जीजा से लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त और काशीराम कॉलोनी में बच्चों के झगड़े के बाद आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर उत्पाद मचाने वाले 3 अभियुक्तों को उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर में पेश किया है।