हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन, निकाली गई शोभायात्रा
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर आज दिन शुक्रवार को गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया! काफी संख्याओं में भक्तों ने शोभायात्रा निकाली! भजन कीर्तन करते हुए अलीगढ़ रोड स्थित नहर पर पहुंचे और वहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया ! गणपति बप्पा मोरिया की गुज चारों तरफ सुनाई देकर भक्तों ने जमकर नाचते हुए भक्ति में झूम गए!