मेजा: समहन टिकुरी गांव में अराजक तत्वों ने एक व्यक्ति के छप्पर में लगाई आग, पुलिस से की गई शिकायत
Meja, Allahabad | Mar 24, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के समहन टिकरी गांव निवासी राजन कुमार सोनकर के यहां रविवार तथा सोमवार के मध्य रात्रि अराजक तत्वों द्वारा घर के बगल छाए गए छप्पर में आग लगा दिया गया। इससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया इससे पहले भी अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई गई थी। उसे दौरान भी काफी नुकसान हो गया था। मामले को लेकर डायल 112 पुलिस को जानकारी दे दिया है।