मेजा: नहवाई गांव स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
Meja, Allahabad | Mar 24, 2025 मांडा थाना क्षेत्र नहवाई गांव स्थित तालाब में सोमवार दोपहर के वक्त एक व्यक्ति का शव लोगों को देखे जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन बुलाकर शव बाहर निकलवाया। उपस्थित लोगों के द्वारा पहचान न किए जाने की दशा में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।