मेजा: सिरसा में शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए निकाला गया जुलूस, लगाए गए देशभक्ति नारे
Meja, Allahabad | Mar 23, 2025 मेजा तहसील क्षेत्र के सिरसा में रविवार शाम 5:30 के करीब शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह,सुखदेव, और राजगुरु को याद करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्याम राज यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां युवाओं के द्वारा डीजे के धुन पर थिरकते हुए देशभक्ति नारे लगाए गए।