सिहोरा: सिहोरा दशहरा चल समारोह में एक दर्जन प्रतिमाएं शामिल, जनप्रतिनिधियों ने आरती उतारकर चुनरी-श्रीफल अर्पित किए
सिहोरा नवरात्रि की दशमी तिथि मंगलवार को सिहोरा में दशहरा चल समारोह निकला। दशहरा चल समारोह की शुरुआत कटरा मोहल्ला मझौली बाईपास से हुई नगर पालिका परिषद सिहोरा के मंच से जनप्रतिनिधियों ने चल समारोह में शामिल एक दर्जन प्रतिमाओं की आरती उतारी चुनरी और शाल श्रीफल अर्पित किया।