Public App Logo
रेवाड़ी के बोडिया कमालपुर में घर से दिनदहाड़े लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी का मामला सामने आया है। जब बहू बाथरूम में नहाने और सास मंदिर गई थी तब वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी हुई गहनों के फोटो और बेचने की चैट परिचित के व्हाट्सअप नंबर पर मिली। जिसके बाद फोटो और चैट के साथ मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बोड़िया कमालपुर निवासी रजनी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पति कंपनी में काम करते हैं और घर पर वह और उसकी सास रहती है। 10 अगस्त को मैने करीब 7 लाख के गहने और 3 हजार कैश अलमारी में रखे। 13 अगस्त को जब मेरी सास ने तीज पर बच्चों के लिए पैसे मांगें तो अलमारी से कैश और गहने गायब मिले। जबकि अमलारी को ताला भी बंद था। जिसकी सूचना मैने अपनी सास और कंपनी गए पति को दी। उन्होंने बताया कि 10 और 11 अगस्त को देवर तेजपाल आए थे। 11 अगस्त को मेरी सास बच्चों को लेकर मेला देखने मंदिर गई थी और मैं नहाने के लिए बाथरूम चली गई। 13 अगस्त को अलमारी से सोने की 2 अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, नोज पिन, ओह्म और लौंग, 2 जोड़ी टॉपस व चांदी की 2 अंगूठी, नोज पिन, 3 जोड़ी पायजेब, 5 जोड़ी चुटकी व 3 हजार कैश चोरी हो गए। उसी दिन शाम को तेजपाल कहीं चल गया। मुझे शक है कि हमारे गहने तेजपाल ने ही चोरी किए हैं। रजनी ने बताया कि वह अलमारी की चाबी हमेशा सुरक्षित रखती थी। 10 अगस्त को गहने व कैश रखने के बाद तीज के त्यौहार को देखते हुए चाबी बाहर छोड़ दी। मेने बाथरूम में जाने के बाद ही शायद अलमारी का लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। - Rewari News