₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने; आईजी से लगाई न्याय की गुहार
गया। गया जिले के इमामगंज नगर पंचायत के गड़ेरिया गांव में ₹4 करोड़ 61 लाख के बकाया भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। झारखंड राज्य के चतरा जिले कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर संतोष अग्रवाल, उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी पर गंभीर आरोप लगाए। कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का कहना है कि रविवार सुबह जब वह अपना बकाया पैसा मांगने संतोष अग्रवाल के घर पहुंचे, तब उन पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
इधर दूसरी और संतोष अग्रवाल और उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#गयाजी
#GayaPolice
#फ्रॉड
#LatestNews
#gaya
#latestnewsindia
#झारखंड
#jharkhand
#चतरा
#JitanRamManjhi
Samrat Choudhary
District Administration, GAYA
GAYA Police
Vikas Vaibhav, IPS
Jitan Ram Manjhi
Bihar Police
Tejashwi Yadav
BJP Bihar
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल