गायघाट: जमालपुर कोदई गांव में नदी किनारे लावारिस हालत में मिली बाइक, पुलिस कर रही जांच
बेनीबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर कोदई गांव स्थित नारायण बाबा चौक के समीप पुलिस ने लावारिश हालत में एक बाईक बरामद किया है। बाईक बागमती नदी के किनारे से बरामद किया गया है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है की कोई बाईक सवार एक्सीडेंट हुआ है, जो नदी में गिर गया होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है की कोई चोरी का बाईक सड़क से नदी के किनारे गिरा कर भाग गया होगा।