गायघाट: जारंग में भटकते हुए एक 13 वर्षीय किशोर को पुलिस द्वारा पाया गया, आवश्यक पूछताछ के बाद परीजनों को सौंपा गया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग चौक के समीप पुलिस ने भटकते हुए एक नाबालिक लड़का को बरामद किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि एक नाबालिक लड़का एनएच पर भटक रहा था। इसी बीच गश्ती ड्यूटी में लगे पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद उसे लेकर थाने लाया गया।