फरेंदा: ग्राम सभा जंगल जोगियाबारी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला
फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल जोगियाबारी में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।