फरेंदा: जिलाधिकारी ने लेहड़ा देवी में पर्यटन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, अगस्त तक कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लेहड़ा देवी मंदिर में चल रही पर्यटन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अतिथि गृह, पर्यटक सुविधा केन्द्र, घाट आदि निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।