फरेंदा: जल शक्ति मंत्री ने धानी में बांध का निरीक्षण कर कटान रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने धानी-रिगौली बांध का निरीक्षण कर कटान रोधी कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी मजबूती व गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बरसात के पूर्व सभी सुरक्षा उपाय पूरे करने को कहा। मंत्री ने ग्रामीणों को घाट तक सीढ़ी निर्माण का आश्वासन दिया।