फरेंदा: जिलाधिकारी ने वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वनटांगिया ग्राम खुर्रमपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। विद्यालय निर्माण में शिकायत पर जांच समिति गठित की। आयुष्मान योजना के पांच लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली और हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।