फरेंदा: कुशहा गांव में नहर में डूबने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों की मदद से दरोगा ने शव निकाला
कोल्हुई क्षेत्र के कुशहा गांव में नहर में नहाते समय मजदूर सत्येंद्र (बदायूं निवासी) की डूबकर मौत हो गई। सत्येंद्र पीएनसी साइट पर मजदूरी करता था। साथियों की तलाश विफल रहने पर दरोगा अंजनी कुमार ने ग्रामीणों की मदद से नहर में कूदकर शव निकाला। घटना के बावजूद पीएनसी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।