मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव अब खुद परेशान हैं, वीडियो जारी कर साफ कह रही हैं.....!
मुझे किसी विपक्षी नेता ने सवाल पूछने के लिए नहीं भेजा था,लेकिन सवाल पूछना इतना बड़ा गुनाह हो गया कि सोशल मीडिया की ट्रोलिंग गैंग उनके पोस्ट पर गंदे-गंदे कमेंट करने लगी......!
खबर यह भी है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है,अगर यह सच है,तो सवाल और गंभीर है, भाई पत्रकार ने सवाल पूछा था, सरकार गिराने का ऐलान नहीं किया था.....!
योगी जी अगर सिर्फ एक मिनट रुककर सवाल का जवाब दे देते तो क्या बिगड़ जाता? उल्टा मुख्यमंत्री का कद ही बढ़ता,जनता कहती देखिए,मुख्यमंत्री सवालों से नहीं भागते......!
दूसरी तरफ अखिलेश यादव हैं,जो कई मौकों पर पत्रकारों के दर्जनों सवालों का जवाब देते नजर आते हैं,लोकतंत्र में पत्रकार का काम तालियां बजाना नहीं,सवाल पूछना है.....!
सवाल से डर क्यों? जवाब दीजिए, सवाल पूछने वाले को ही क्यों डराया जाए....?
#DivyaSrivastava