मंझनपुर: लक्ष्मनपुर में कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद दबंगों ने फौजी की गेहूं की फसल काटी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
लक्ष्मणपुर गांव में दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फौजी के खेत में बोई गई गेहूं की फसल को जबरन काट लिया गया। पीड़ित किसान यशवंत सिंह ने मामले को लेकर थाने में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। यशवंत सिंह के मुताबिक, राजस्व अभिलेख में 698 नंबर गाटा संख्या पर दर्ज 10 बिस्वा खेत में उन्होंने गेहूं की फसल लगा रखी थी।