मंझनपुर: गोपाल मिश्र के गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, 3 बीघा गेहूं जलकर राख
मंझनपुर तहसील क्षेत्र तथा कौशांबी थाना इलाके की गोपाल मिश्र का पूरा गांव में शुक्रवार शाम बिजली के खम्बे के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गेहूं के सूखे खेत में गिरी और आग लग गई।गांव के रहने वाले उमाशंकर मिश्रा का तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया है।फायर ब्रिगेड और गांव के लोगों ने मिलकर बढ़ती हुई आग पर काबू पा लिया है।