मोहनलालगंज: मुकदमा दर्ज होने से नाराज अधिवक्ता हुए एसीपी के विरोध में, तहसील मोहनलालगंज में किया हंगामा
मोहनलालगंज तहसील में बीते दिन संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। न्यायिक तहसीलदार मोहनलालगंज की कोर्ट में भाजपा नेता ने चकमार्ग पर कब्जा करने वाले प्रहलाद के साथियों व अज्ञात वकीलों पर मारपीट का आरोप लगाते - हुए एसीपी मोहनलालगंज से शिकायत की थी। इसके बाद अज्ञात वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज अधिवक्ता एसीपी मोहनलालगंज के विरोध में उतर आए और तहसील में प्रदर्शन किया।