मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
थाना गोसाईगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार गौतम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को गोसाईगंज क़स्बे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मदरसा कस्बा अमेठी थाना गोसाईगंज का निवासी है। गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।