मोहनलालगंज: गोसाईगंज में वृहद रोजगार मेले का विधायक अमरेश कुमार रावत ने किया उद्घाटन, सैकड़ों अभ्यर्थियों का हुआ चयन
श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट गोसाईगंज में शनिवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत द्वारा किया गया। उन्होंने बताया है कि यहां सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा दर्जनों कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर आई.बी.सिंह चेयरमैन शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट और अशोक कुमार प्रजापति सहित सेवायोजना विभाग तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवम् संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।