मोहनलालगंज: गोसाईगंज ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में नहीं पहुंचे बेरोजगार, दोपहर 2 बजे तक पसरा सन्नाटा
बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में कहीं से भी रोजगार मिलने की भनक लगती है तो बेरोजगार युवाओं की नौकरी के चाह में भीड़ जुट जाती है। लेकिन गोसाईगंज ब्लॉक में परिसर में शुक्रवार को आयोजित किये गए रोजगार मेले में इससे इतर स्थिति देखने को मिले। यहां सैकड़ा भर बेरोजगार भी नहीं पहुंचे। मेले में दोपहर 2 बजे तक सन्नाटा पसर गया। मेला तो चार बजे तक निर्धारित था, लेकिन घंटे पर इंतजार के बाद जब ज़्यादे आवेदक नहीं पहुँचे तो नियोजक कंपनियों सहित अधिकारियों ने मेला समेट लिया। आलम यह रहा कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवा भी मेले में भाग लेने नहीं पहुंचे।